ठेका कंपनी को पांच जुलाई तक भुगतान का आदेश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने ठेका कर्मचारियों के फाइनल सेंटलमेंट, छुट्टी, बोनस, पीएफ मामले में 5 जुलाई तक बकाया वेतन देने का आदेश दिया.
विज्ञापन
जमशेदपुर
. टाटा मोटर्स की ठेका कंपनी सिलिकॉन के ठेका कर्मचारियों के फाइनल सेंटलमेंट, छुट्टी, बोनस, पीएफ मामले में शुक्रवार को त्रिपक्षीय वार्ता श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक वार्ता में श्रम अधीक्षक ने पांच जुलाई को ठेका कंपनी को मजदूरों का पेमेंट कर सारी प्रक्रिया पूरी कर आने को कहा. पेमेंट का जब तक भुगतान नहीं होता है, तब तक ठेका कंपनी का बिल टाटा मोटर्स कंपनी से रुका रहेगा. वार्ता में झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, मुखिया शिवलाल लोहरा, जकता सोरेन, राजा कालिंदी, पिंकी सिंह, लक्ष्मण मुंडा, छोटे सरदार, एम बाला के अलावा मजदूर आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन