गोलपहाड़ी में कांग्रेसियों ने जनसमस्याओं पर की चर्चा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गोलपहाड़ी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष-आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में बागबेड़ा, कीताडीह, हरहरगुट्टू, गोलपहाड़ी, प्रमथनगर, करनडीह समेत अन्य बस्ती में बिजली, पानी व साफ-सफाई की समस्या को लेकर चर्चा की गयी.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
गोलपहाड़ी कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष-आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में बागबेड़ा, कीताडीह, हरहरगुट्टू, गोलपहाड़ी, प्रमथनगर, करनडीह समेत अन्य बस्ती में बिजली, पानी व साफ-सफाई की समस्या को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध सिंह सरदार ने कहा कि 31 जुलाई को बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में महाजुटान होगा. उसके बाद विभिन्न समस्याओं से संबंध एक मांग पत्र जुस्को प्रबंधन को सौंपा जायेगा. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस महाजुटान में अपनी उपस्थिति को जरूर दर्ज करायें, ताकि मांगों को मजबूती से रखा जा सके. बैठक में आशीष ठाकुर, सुबोध सिंह सरदार, राजेंद्र कुमार सिंह, सूरज मुंडा समेत अन्य मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन