Cm School of Excellence Burmamines sports : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बर्मामाइंस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बर्मामाइंस के छात्रों ने खेल मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बर्मामाइंस के छात्रों ने खेल मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा सुहानी ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित झारखंड स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया. अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं, स्कूल के चार छात्र असीम, कृष्णा कुमार, अभिषेक कुमार व ओमेंदु गुप्ता का चयन ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट लीग (एआइआइबी) के लिए झारखंड टीम में हुआ. चारों खिलाड़ियों का चयन श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर हुआ है. अब चारों खिलाड़ी 29 मई से एक जून तक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली 30वीं सब जूनियर नेशनल टेबल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. खिलाड़ियों को प्राचार्या रंजिता गांधी, खेल शिक्षिका मोना भूमिज ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola