पहाड़भांगा नदी में डूबे टेल्को के युवक का शव बरामद, जादूगोड़ा सीमा के पास नहर में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

राजू सिंह राजपूत (फाइल फोटो).

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिकनिक के दौरान पहाड़भांगा नदी में डूबने से 20 वर्षीय राजू सिंह राजपूत की मौत हो गई. सोमवार को गोताखोरों और पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया. शव मिलने से परिजनों में मातम पसर गया.

विज्ञापन

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पहाड़भांगा नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूबे टेल्को आजाद बस्ती निवासी राजू सिंह राजपूत (20) का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया. पोटका पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से कई घंटे तक चलाये गये तलाशी अभियान के बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जादूगोड़ा सीमा स्थित नहर के पास से शव बरामद किया. शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था राजू

जानकारी के अनुसार, राजू सिंह राजपूत रविवार को अपने पांच दोस्तों मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार और बीरेंद्र सिंह के साथ पहाड़भांगा घूमने आया था. सभी दोस्त वहां पिकनिक मनाने के साथ नदी में नहाने लगे. इसी दौरान राजू गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रविवार को उसका पता नहीं चल सका.

दिनभर पहाड़भांगा में कैंप करते रहे थाना प्रभारी

युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सोमवार को थाना प्रभारी ने दिनभर पहाड़भांगा नदी क्षेत्र में कैंप किया. स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार तलाशी अभियान चलाया गया. कई घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जादूगोड़ा सीमा के पास स्थित नहर में राजू का शव मिला.

शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

राजू का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों की चीख-पुकार से घटनास्थल का माहौल गमगीन हो गया. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा गया शव पोटका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola