Jamshedpur news. टाटा स्टील के सेंट्रल वेयरहाउस को मिला सीआइआइ-आइजीबीसी नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाण पत्र

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 6:38 PM

विज्ञापन

आइजीबीसी की ओर से किये गये ऑडिट में इस वेयरहाउस की ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सराहा गया

विज्ञापन

आइजीबीसी की ओर से किये गये ऑडिट में इस वेयरहाउस की ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सराहा गया

Jamshedpur news.

टाटा स्टील के ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट के तहत सेंट्रल वेयरहाउस जमशेदपुर को भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आइजीबीसी) नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है. 14 नवंबर को बेंगलुरु के बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआइइसी) में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस 2024 (जीबीसी 2024) में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आइजीबीसी की ओर से किये गये ऑडिट में इस वेयरहाउस की ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सराहा गया. यह प्रमाण पत्र न केवल टाटा स्टील की कार्बन फुटप्रिंट कम करने की दिशा में की गयी पहल को उजागर करता है, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक संरचनाओं के लिए एक नयी मिसाल भी पेश करता है. सेंट्रल वेयरहाउस का नेट-जीरो एनर्जी स्टेटस सतत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भारत के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola