तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर, एमजीएम में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद गिरा बाइक सवार.

टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बेलटांड़ चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बेलटांड़ चौक के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार सुभाष महतो और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल, रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने घायल सुभाष महतो के परिजनों को जमशेदपुर के मानगो संकोसाई में सूचित कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाइक सवार दानों जमशेदपुर से पटमदा जा रहे थे

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार दोनों व्यक्ति जमशेदपुर से पटमदा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से जमशेदपुर की ओर जा रही कार ने बेलटांड़ चौक के पास बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सुभाष महतो के सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से घटनास्थल पर काफी रक्तस्राव हुआ है. गनीमत है कि वह हेलमेट पहने हुए थे अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा

घटना के बाद कार सवार युवक वाहन लेकर मौके से फरार होने लगे. इतने में पटमदा पुलिस ने तत्काल बोड़ाम थाना को इसकी सूचना दी. इसके बाद बोड़ाम के हलूदबनी ओपी पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया और उसमें सवार चार युवकों को पकड़ लिया. घायलों में एक की पहचान सुभाष महतो के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि दूसरे घायल का ससुराल पटमदा के रांगाटांड़ में है, जबकि घर कमलपुर थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola