डेंगू के खिलाफ मानगो में चला अभियान, निगम ने वसूला 5500 जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

मानगो नगर निगम की ओर से शुक्रवार को डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया. अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश पर नगर प्रबंधक कुणाल कुमार के नेतृत्व में ओल्ड पुरुलिया रोड में अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की ओर से शुक्रवार को डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया. अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश पर नगर प्रबंधक कुणाल कुमार के नेतृत्व में ओल्ड पुरुलिया रोड में अभियान चलाया गया. इस दौरान मैरिज हॉल, रिपेयरिंग सेंटर एवं व्यवसायिक संस्थाओं में डेंगू लार्वा से संबंधित जांच की गयी. जांच के दौरान निगम की टीम ने 5500 रुपये जुर्माना वसूला. मानगो ओल्ड पुलिया रोड के श्रीनाथ शेखर, सहारा रिवर व्यू और अन्य निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में जल जमाव से होने वाले डेंगू लार्वा की जांच की गयी. जांच के दौरान जल जमाव होने पर निगम की ओर से जुर्माना लगाया गया. टीम में नगर प्रबंधक कुणाल कुमार सिंह, श्रीनिवास राव, शिवकुमार साहू आदि मौजूद थे. टीम ने लोगों से अपने घर के परिसर एवं छत पर डब्बा, टायर, गमला आदि में किसी प्रकार पानी का जल जमाव नहीं होने देने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola