बर्मामाइंस : सड़क दुर्घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बर्मामाइंस : सड़क दुर्घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
जमशेदपुर
. बर्मामाइंस थानांतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी राहुल कुमार निसाद (27) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. घटना 14 नवंबर की है. जानकारी के अनुसार राहुल पेशे से चाट बेचने का काम करता था. 14 नवंबर को वह अपने काम से कही जा रहा था.उसी दौरान एनटीटीएफ के बर्मामाइंस यूनिट के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उसके बाद उसके दोस्त गोलू ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान 15 नवंबर को उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार राहुल का पूरा परिवार अपने गांव इलाहाबाद गया हुआ था. जब उन लोगों को घटना की सूचना दोस्त गोलू ने दी. उसके बाद शनिवार की सुबह परिवार के सभी लोग गांव से जमशेदपुर पहुंचे. जहां पुलिस ने परिवार के लोगों से हस्ताक्षर कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन