केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई धरणीधर सिंह मुंडा का हार्ट अटैक से निधन
इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का सोमवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास नीमडीह प्रखंड के जामडीह में हृदय गति रुकने से निधन हो गया.
चांडिल : इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का सोमवार की शाम करीब छह बजे उनके आवास नीमडीह प्रखंड के जामडीह में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के फुफेर भाई थे. आनन-फानन में उनके परिजन उन्हें लेकर नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
परिजनों को संतोष नहीं हुआ और वे उन्हें लेकर जमशेदपुर के टीएमएच (टाटा मेमोरियल अस्पताल) ले गये. वहां भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया. धरणीधर सिंह मुंडा के निधन की खबर सुनते ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, इचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो व उनके करीबियों का तांता लग गया.
इसके साथ ही उनके आवास पर भाजपा के अलावा विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया. अमालूम हो कि धरणीधर सिंह मुंडा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के फुफेरे भाई थे मंगलवार को उनके पैतृक गांव नीमडीह प्रखंड के हेवेन गांव में अंतिम संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए