‍Bonus Agreement: जमशेदपुर के नुवोको सीमेंट कंपनी में कर्मचारियों को इस साल 1.69 लाख रुपए तक मिलेगा बोनस

Updated:
विज्ञापन

जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के कर्मचारियों का वर्ष 2022-23 के लिए सालाना बोनस समझौता हुआ. वर्ष 2022 के लिए तय फॉर्मूला के मुताबिक कर्मचारियों का 12.53 फीसदी बोनस बनता था. लेकिन यूनियन के दबाव में प्रबंधन इसमें दो फीसदी की वृद्धि करने के लिए तैयार हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर (अशोक कुमार झा) : टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा समूह की अन्य कंपनियों के साथ-साथ जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों के बोनस पर भी फैसला हो गया है. इस साल जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को 14.5 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत न्यूनतम बोनस 37,846 रुपए और अधिकतम बोनस 1,69,033 रुपए कंपनी की ओर से दिए जाएंगे. बोनस समझौता पर यूनियन और प्रबंधन के बीच बुधवार (4 अक्टूबर) को समझौता हुआ. यूनियन और प्रबंधन दोनों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. बताया गया है कि बोनस की राशि कर्मचारियों के अकाउंट में शुक्रवार (6 अक्टूबर) को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. बताया गया है कि जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के कर्मचारियों का वर्ष 2022-23 के लिए सालाना बोनस समझौता हुआ. वर्ष 2022 के लिए तय फॉर्मूला के मुताबिक कर्मचारियों का 12.53 फीसदी बोनस बनता था. लेकिन यूनियन के दबाव में प्रबंधन इसमें दो फीसदी की वृद्धि करने के लिए तैयार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यूनियन के अनुरोध पर मैनेटमेंज 14.5 फीसदी बोनस देने पर सहमत

यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और पूरी टीम के अनुरोध पर मैनेजमेंट ने इसे बढ़ाकर 14.5 फीसदी कर दिया. वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारियों को 14.5 फीसदी बोनस देने पर यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति बनी और दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए. बोनस के रूप में कर्मचारियों को न्यूनतम 37,846 रुपए एवं अधिकतम 1,69,033 रुपए मिलेंगे. बोनस अमाउंट शुक्रवार को कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.

Also Read: टाटा स्टील के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 20 फीसदी बोनस, 11 सितंबर को अकाउंट में आ जाएंगे पैसे

बोनस समझौते के दौरान ये लोग थे मौजूद

समझौते पर प्रबंधन की ओर से न्यूवोको के क्लस्टर हेड बी उमा सूर्यम, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (पी एंड ए) संदीप पांडे, उप महाप्रबंधक (पी एंड ए) सोहेल खान उप महाप्रबंधक (प्लांट अकाउंट्स) अभिजीत मंडल, सीनियर मैनेजर आलोक बाजपेई एवं सीनियर मैनेजर सोनिक सिन्हा एवं यूनियन की तरफ से जेसीपी इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट विनय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, महासचिव विजय खान, सहायक सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष पीवीआर मूर्ति, कमेटी मेंबर संजीव कुमार सिंह, एनबी थापा, विजय देव, रणवीर कर्मकार और केके हांसदा ने हस्ताक्षर किए.

Also Read: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 355 कर्मी होंगे स्थायी, 57 हजार रुपये तक मिलेगा बोनस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola