गोलमुरी व टेल्को में भाजयुमो ने चलाया घर-घर संपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 8-11 के 500 घरों में संपर्क अभियान चलाकर मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए विद्युत महतो की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया

विज्ञापन

जमशेदपुर.

भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में बर्मामाइंस एवं गोलमुरी में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया. इस अवसर पर रविजेंट सिंह, नवजोत सिंह सोहल, सुमित श्रीवास्तव, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, रितेश झा, गुड्डू, छोटू, शेखर व टिंकू मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थे. भाजपा टेल्को मंडलाध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में मिथिलेश सिंह यादव व पप्पू सिंह की उपस्थिति में टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 8-11 के 500 घरों में संपर्क अभियान चलाकर मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए विद्युत महतो की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. संपर्क अभियान में पप्पू मिश्रा, महेंद्र प्रसाद, सुधा यादव, पुष्प्रेंद्र मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, विनोद यादव, अमित सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola