Jamshedpur news. को-ऑपरेटिव कॉलेज मतगणना स्थल : मंत्री बन्ना गुप्ता ने झामुमो नेताओं और शंभू चौधरी के साथ खाया खाना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सरयू राय भी पहुंचे, शिवशंकर ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
सरयू राय भी पहुंचे, शिवशंकर ने लिया आशीर्वाद
Jamshedpur news.
को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित मतगणना स्थल में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे जमशेदपुर पश्चिम के एनडीए प्रत्याशी और विधायक सरयू राय पहुंचे. इस दौरान सरयू राय को पहले गाड़ी को पार्किंग में लगाने की हिदायत दी गयी. इसके बाद वे सीधे पार्किंग स्थल पर गये. इसके बाद भाजपा के नेताओं व एनडीए के सारे घटक दलों के नेताओं से मुलाकात की और फिर अपने टेंट में चले गये. इसके ठीक तीन से चार मिनट के अंतराल के बाद मंत्री और विधायक बन्ना गुप्ता पहुंचे. जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी के तौर पर उनकी गाड़ी सीधे उनके टेंट तक गयी. वहां उनको ड्राइवर ने उतारा. इसके बाद वे अपने टेंट में चले गये. कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया. इस दौरान उनके साथ भाजपा के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय उम्मीदवार शंभू चौधरी मिलने पहुंचे. इसके बाद बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाया. इसके बाद वहां जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार शिवशंकर सिंह भी पहुंच गये. यहां खाना खाकर मंत्री बन्ना गुप्ता लौट गये.शिवशंकर ने लिया सरयू राय से आशीर्वाद
जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी सरयू राय भी अपने टेंट में कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खाना भी खाया. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर सिंह ने सरयू राय का आशीर्वाद भी लिया. फिर श्री राय लौट गये.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन