अंडर-14 : अरसलान का शानदार शतक, जमशेदपुर जीता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 9:47 PM
jamshedpur sports news. लातेहार में खेले जा रहे जेएससीए अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने पाकुड़ को 132 रन से मात दी.
जमशेदपुर. लातेहार में खेले जा रहे जेएससीए अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने पाकुड़ को 132 रन से मात दी. जमशेदपुर की जीत के हीरो दायें हाथ के बल्लेबाज अरसलान अहमद राशिद रहे. जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 123 गेंदों में 20 चौके की मदद से 124 रनों की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में दस विकेट पर 237 रन बनाये. अरसलान के अलावा शंकर दास ने 54 रनों की पारी खेली. पाकुड़ के लिए अभिनव भगत ने छह विकेट लिये. जवाब में पाकुड़ की टीम 31.5 ओवर में 105 रन पर सिमट गयी. जमशेदपुर के लिए आइस राव ने पांच , अंशित शौर्य व अर्णव राय ने दो-दो विकेट लिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










