शहर के अली रजा बने टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष
जमशेदपुर. धातकीडीह के रहने वाले अली रजा टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष चुने गये है.
जमशेदपुर. धातकीडीह के रहने वाले अली रजा टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष चुने गये है. न्यू दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में अली रजा के साथ चार अन्य उम्मीदवार उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की थी. इसमें अली रजा सर्वाधिक 27 वोट हासिल करते हुए उपाध्यक्ष बने. उपाध्यक्ष पद के कुल दो पोस्ट थे. अली रजा चुनी गयी नयी कमेटी में अलगे चार वर्षों तक अपना योगदान देंगे. नयी कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा व सचिव दिनेश कुमार है. टाटा मोटर्स में कार्यरत अली रजा पिछले 15 वर्षों से टेनिक्वाइट (रिंग बॉल) को प्रमोट करने में अपना योगदान देर रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए