परसुडीह : प्रेम में फंसा कर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, लिए दस लाख रुपये
परसुडीह के मखदमपुर की युवती ने परसुडीह के मो. एजाज उर्फ सोनू के खिलाफ प्रेम संबंध में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाकर करीब दस लाख रुपये लेने का आरोप लगाया
पीड़िता ने परसुडीह थाना में अपने प्रेमी युवक के खिलाफ दर्ज कराया केस वरीय संवाददाता, जमशेदपुर परसुडीह के मखदमपुर की युवती ने परसुडीह के मो. एजाज उर्फ सोनू के खिलाफ प्रेम संबंध में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाकर करीब दस लाख रुपये लेने का आरोप लगाया. पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मो. एजाज और पीड़िता दोनों दोस्त थे. उसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया. फिर दोनों ने एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान एजाज ने पीड़िता से रुपये वापस कर देने की बात कह कर करीब दस लाख रुपये बारी बारी से लिया. पीड़िता ने ये रुपये अपने किसी परिचित से मांग कर पर दिये. लेकिन जब पीड़िता ने उससे रुपये की मांग की तो उसने रुपये देने से इंकार कर दिया. साथ ही उसने उससे रिलेशन भी ब्रेक कर दूसरी शादी करने की योजना बना रही है. जानकारी मिलने के बाद पीड़िता परसुडीह थाना में केस दर्ज करायी है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए