00 अयोध्या राम मंदिर की दान राशि चोरी के विरोध में आप का प्रदर्शन
Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का मामला, एक-एक रुपये का सार्वजनिक हो हिसाब : अभिषेक कुमार
विज्ञापन
जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर पर अयोध्या राम मंदिर की दान राशि में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था राम मंदिर से जुड़ी है. ऐसे में दान के धन के उपयोग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच होनी चाहिए. ताकि जनता का विश्वास बना रहे. जनता की मेहनत की कमाई के एक-एक रुपये का स्पष्ट और सार्वजनिक हिसाब होना चाहिए. इस मौके पर रईस अफरीदी संतोष भगत, देवेंद्र सिंह, राहुल ठाकुर, मनोज सिंह, रमेश प्रसाद, मणि यादव, मनीष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन