बागबेड़ा में अधेड़ का मिला शव, बिखरा था खून, गले पर...

Updated:
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम ले जाते.

जमशेदपुर के बागबेड़ा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक के गले पर फंदे का निशान न मिलने और कमरे में खून बिखरा होने से मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत रॉयल कॉलोनी में रविवार को अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है. मृतक की पहचान जुगसलाई के छपरैया मोहल्ला निवासी पिंटू सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों के बीच मातम का माहौल है. वहीं, मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पिंटू रविवार की सुबह 9 बजे अपने ससुराल बागबेड़ा गए थे. इसके एक घंटे बाद उनकी पत्नी कल्याणी सिंह ने अपने भतीजे राजवीर सिंह को फोन कर सूचना दी कि पिंटू ने फांसी लगाकर जान दे दी है. हालांकि भतीजे राजवीर का कहना है कि गले में फंदे का निशान नहीं था. साथ ही शव के पास खून बिखरा था.

आपके शहर में

विज्ञापन


पिंटू सिंह (फाइल फोटो).
पिंटू सिंह (फाइल फोटो).

पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया शव

घटना की जानकारी तत्काल बागबेड़ा पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

ढाई वर्षों से पत्नी के साथ नहीं रह रहे थे पिंटू

परिजनों के अनुसार, पिंटू सिंह और उनकी पत्नी पिछले करीब ढाई वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे. इसी वजह से पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर सकती है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है. हालांकि, मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola