27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विश्वविद्यालय से तीन दिन बाद जारी की जायेगी अंतिम सूची, केयू पहुंची 10 सीनेट सदस्यों की सूची

जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय में करीब आधा दर्जन से अधिक सीनेट सदस्यों का कार्यकाल इस माह पूरा हो चुका है. सीनेट में अब नये सदस्य जुड़ेंगे. इसमें राजभवन से नामित कुछ सदस्य भी शामिल हैं. उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) रांची ने विवि को सीनेट के नामित सदस्यों की सूची भेज […]

जमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय में करीब आधा दर्जन से अधिक सीनेट सदस्यों का कार्यकाल इस माह पूरा हो चुका है. सीनेट में अब नये सदस्य जुड़ेंगे. इसमें राजभवन से नामित कुछ सदस्य भी शामिल हैं. उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) रांची ने विवि को सीनेट के नामित सदस्यों की सूची भेज दी है.

इसमें मनोज कुमार सिंह (जमशेदपुर), अमिताभ सेनापति (जमशेदपुर), कमलेश कुमार कमलेंदु (जमशेदपुर), मनोज दुबे (जमशेदपुर), प्रो जगदीश प्रसाद यादव (चाईबासा), पुष्पा देव (चाईबासा), नंद लाल बिरुआ (मझगांव), गुहा राम (जमशेदपुर), सोनु ठाकुर (जमशेदपुर) और देवव्रत महापात्रा (चक्रधरपुर) का नाम शामिल है.

कुलसचिव डॉ एससी दास ने बताया कि तीन दिन बाद इस बारे में अंतिम सूची जारी कर दी जायेगी. सीनेट में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम तीन वर्ष का होता है. सूची में अमिताभ सेनापति को दूसरी बार सीनेट में मौका दिया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें