प्री मानसून से ही शहर बेहाल, रविवार को 32.8 मिमी हुई बारिश
Advertisement
आधे घंटे की बारिश में सड़कें बनीं तालाब
प्री मानसून से ही शहर बेहाल, रविवार को 32.8 मिमी हुई बारिश मानगो पुल, टिनप्लेट गोलचक्कर, बारीडीह समेत कई जगह जल-जमाव चमरिया गेस्ट हाउस व सिदगोड़ा फूड प्लाजा के सामने मुख्य पर गिरा पेड़ आज रहेगा पारा 42 डिग्री, चलेगी लू, शाम में गरज के साथ होगी बारिश जमशेदपुर : दिन भर झुलसा देने वाली […]
मानगो पुल, टिनप्लेट गोलचक्कर, बारीडीह समेत कई जगह जल-जमाव
चमरिया गेस्ट हाउस व सिदगोड़ा फूड प्लाजा के सामने मुख्य पर गिरा पेड़
आज रहेगा पारा 42 डिग्री, चलेगी लू, शाम में गरज के साथ
होगी बारिश
जमशेदपुर : दिन भर झुलसा देने वाली गरमी के बाद रविवार की शाम झमाझम बारिश से शहर वासियों ने राहत महसूस की. आधे घंटे की बारिश में ही मानगो पुल तालाब में तब्दील हो गया. जल-जमाव के कारण पुल पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. शहर में यह स्थिति तब है जब मानसून नहीं आया है. मानसून आने के बाद की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. रविवार को शहर में 32.8 मिली बारिश हुई. हवा के साथ आयी तेज बारिश से चमरिया गेस्ट हाउस के पास एक पेड़ गिर गया ताे सिदगोड़ा में फूड प्लाजा से आगे मुख्य सड़क पर एक बड़े पेड़ की टहनी गिर गयी. बारिश में टिनप्लेट गोलचक्कर भी पूरी तरह जलमग्न हो गया.
बारीडीह में पोस्ट अॉफिस के पास भी जलजमाव की स्थिति थी. यहां भी बारीडीह बस्ती की अोर जाने वाली सड़क पर जल जमाव हो गया. यहां अक्सर जल जमाव हो रहा है. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी शहर का तापमान गर्म रहेगा. सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. सोमवार को शहर में लू भी चलेगी, लेकिन शाम में तेज गरज के साथ आंधी-पानी भी होगी. सोमवार को बिजली भी कड़केगी. इसका नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार यह प्री मानसून है. झारखंड में 14 जून तक मानसून आने की संभावना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement