Advertisement
शहर के तीन थाने होंगे स्मार्ट
रांची : रांची, धनबाद व जमशेदपुर समेत राज्य के 44 थानों को स्मार्ट थाना के रूप में परिवर्तित किया जायेगा. प्रथम चरण में इन तीनों जिलों के 13 थानों को स्मार्ट थाना बनाया जायेगा. इनमें रांची के पांच कांके, नामकुम, जगन्नाथपुर, डोरंडा व कोतवाली थाना, जमशेदपुर के आजादनगर, बिरसानगर व परसुडीह थाना और धनबाद जिले […]
रांची : रांची, धनबाद व जमशेदपुर समेत राज्य के 44 थानों को स्मार्ट थाना के रूप में परिवर्तित किया जायेगा. प्रथम चरण में इन तीनों जिलों के 13 थानों को स्मार्ट थाना बनाया जायेगा. इनमें रांची के पांच कांके, नामकुम, जगन्नाथपुर, डोरंडा व कोतवाली थाना, जमशेदपुर के आजादनगर, बिरसानगर व परसुडीह थाना और धनबाद जिले के धनसार, बैंकमोड़, धनबाद, सिंदरी व सरायढ़ेला थाना शामिल है. इन थानों को स्मार्ट थाना बनाने में 39.57 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस राशि को खर्च करने की स्वीकृति दे दी गयी है.
कैबिनेट के फैसले के मुताबिक नामकुम, कांके, जगन्नाथपुर व आजादनगर थाने के पुराने भवन को स्मार्ट थाना के रूप में परिवर्तित किया जायेगा. धनबाद के सरायढ़ेला थाना को जी प्ल्स-थ्री भवन बना कर स्मार्ट थाना बनाया जायेगा. अन्य सभी थानों में नया जी प्लस-टू भवन का निर्माण कर उसे स्मार्ट थाना बनाया जायेगा. थानों का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा कराया जायेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement