19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मानगो-जेएनएसी बनेगा नगर निगम : सीपी सिंह

जुगसलाई नगर पर्षद बनाया जायेगा जमशेदपुर : नगर विकास, आवास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि मानगो व जमशेदपुर अक्षेस को नगर निगम, जुगसलाई नगर पालिका को नगर पर्षद अौर कंपनी कमांड क्षेत्र को इंडस्ट्रियल टाउन बनाया जायेगा. जमशेदपुर दौरे पर आये श्री सिंह ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि […]

जुगसलाई नगर पर्षद बनाया जायेगा
जमशेदपुर : नगर विकास, आवास एवं परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि मानगो व जमशेदपुर अक्षेस को नगर निगम, जुगसलाई नगर पालिका को नगर पर्षद अौर कंपनी कमांड क्षेत्र को इंडस्ट्रियल टाउन बनाया जायेगा. जमशेदपुर दौरे पर आये श्री सिंह ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएम के सिंगापुर जाने के पूर्व मुख्यमंत्री अौर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के साथ हुई बैठक में इंडस्ट्रियल टाउन को लेकर फॉर्मूला तय किया जा चुका है.
इसमें क्या-क्या काम होंगे व क्या कानूनी प्रावधान होंगे, यह मसौदा डीसी को तैयार करने काे कहा गया है. उन्होंने इंडस्ट्रियल टाउन में तीसरे मताधिकार के कानूनी प्रावधानों की पड़ताल किये जाने की बात भी कही. मानगो, जेएनएसी क्षेत्र नगर निगम एवं कंपनी कमांड क्षेत्र इंडस्ट्रियल टाउन कब तक बनेगा?
इस सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि रघुवर की सरकार में ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा.86 बस्ती मामले में प्रक्रियाओं का किया जा रहा अध्ययन : 86 बस्ती के मुद्दे पर नगर विकास मंत्री ने ने कहा कि गुण-दोष के आधार पर यह देखा जायेगा कि किसका क्या करना है.
सरकार की नीति है पहले बसायेंगे, फिर हटायेंगे. 86 बस्ती को मालिकाना हक देने के लिए दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों में किस तरह बस्तियों को नियमित किया गया, इसकी कानूनी प्रक्रिया क्या होगी, इसका अध्ययन किया जा रहा है. 86 बस्ती का मामला लंबे समय से चल रहा है अौर इसके समाधान के लिए विचार-विमर्श हो रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें