28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

2018 तक झारखंड बनेगा स्वच्छ राज्य : सीएम

मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में कई पूजा पंडालाें का किया भ्रमण, लोगों से मिले जमशेदपुर/रांची़ : न्यू बाराद्वारी दुर्गापूजा कमेटी के हीरक जयंती समाराेह काे संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के सपने को सच करना है. हमें संकल्प लेना है कि 2018 तक झारखंड काे स्वच्छ राज्याें की श्रेणी […]

मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में कई पूजा पंडालाें का किया भ्रमण, लोगों से मिले
जमशेदपुर/रांची़ : न्यू बाराद्वारी दुर्गापूजा कमेटी के हीरक जयंती समाराेह काे संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के सपने को सच करना है. हमें संकल्प लेना है कि 2018 तक झारखंड काे स्वच्छ राज्याें की श्रेणी में ला खड़ा करेंगे. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा हर परिवार काे शक्ति प्रदान करें, ताकि वह अपनी बेटियाें काे पढ़ाये और आगे बढ़ाये. मुख्यमंत्री ने लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार की शाम से ही जमशेदपुर में हैं. मुख्यमंत्री ने शनिवार व रविवार को जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडाल में जाकर मां भगवती की अाराधना की. उन्होंने लोगों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. साथ ही वर्ष 2018 तक राज्य को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास 11 अक्तूबर को महादशमी के दिन रांची लौटेंगे. साथ ही मोरहाबादी और अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
रांची. झारखंड के प्रमुख राजनेता मां भगवती की आराधना में लीन हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर स्थित आवास पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है.
श्री मुंडा भी जमशेदपुर में ही हैं. जमशेदपुर प्रवास के दौरान इन्होंने भी कई पूजा पंडालों का उदघाटन किया. वे रावण दहन में भी जमशेदपुर में ही रहेंगे़ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी रांची में राजस्थान मित्र मंडल व अपर हटिया में जाकर पूजा पंडाल का उदघाटन किया. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय भी नवरात्र पर हैं.
जमशेदपुर/रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को जमशेदपुर में पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान सिदगौड़ा बाजार में रुके. उन्होंने एक ठेले से डोसा मंगाया और वहीं कुरसी पर बैठ उसका लुत्फ उठाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें