Advertisement
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ: जिला कमेटी का चुनाव संपन्न अरुण अध्यक्ष, दाखिन प्रधान सचिव
जमशेदपुर: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कमेटी का चुनाव रविवार को काशीडीह स्थित आर्यवैदिक मध्य विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ. इसमें संघ की विभिन्न प्रखंड कमेटियों के लिए 15 कार्यसमिति सदस्यों का चयन किया गया. चुनाव में अरुण कुमार सिंह संघ जिलाध्यक्ष और दाखिन टुडू प्रधान सचिव चुने गये. इनके अलावा जिला कमेटी में […]
जमशेदपुर: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कमेटी का चुनाव रविवार को काशीडीह स्थित आर्यवैदिक मध्य विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ. इसमें संघ की विभिन्न प्रखंड कमेटियों के लिए 15 कार्यसमिति सदस्यों का चयन किया गया.
चुनाव में अरुण कुमार सिंह संघ जिलाध्यक्ष और दाखिन टुडू प्रधान सचिव चुने गये. इनके अलावा जिला कमेटी में विभिन्न 11 (कुल 13) पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. इससे पूर्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष मणिंद्र नाथ पाल ने जिला कमेटी को भंग करने की घोषणा की और सभा के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गयी. एक सलाहकार समिति ने सूची के माध्यम से नयी कमेटी के लिए पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव रखा. इस पर सभी ने सहमति जतायी. संघ के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल व चुनाव पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार मिश्र की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ.
नवगठित कमेटी
संरक्षक : निखिल मंडल
अध्यक्ष : अरुण कुमार सिंह
उपाध्यक्ष : जयंत घोष, देवेन सिंह, सुनील कुमार मुर्मू À प्रधान सचिव : दाखिन टुडू
सचिव : विभूति भूषण रजक, रुद्र प्रताप सीट, सिंगराय किस्कूÀ संगठन सचिव : अरुण कुमार
कोषाध्यक्ष : प्रदीप मंडल À अंकेक्षक : टीप्रू तियु À मीडिया प्रभारी : सच्चिदानंद चौधरी, साधुचरण पाल
सलाहकार समिति
उत्तम दास, मणिंद्र नाथ पाल, स्वपन बनर्जी, गिरिजा प्रसाद मिश्र, बीएन श्रीवास्तव, दिलीप झा, सुरेंद्र नाथ मिश्र
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement