28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड में भी महागठबंधन साथ : डॉ अजय

झारखंड में भी महागठबंधन साथ : डॉ अजय-यूथ इंटक के साथ डॉ अजय कुमार ने राजद, जदयू समेत तमाम पार्टियों के साथ की मीटिंग, टाटा वर्कर्स यूनियन के बीबी सिंह कांग्रेस में शामिल(हैरी-24)जमशेदपुर. झारखंड में भी महागठबंधन साथ रहेगा. यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने कही. वे बिष्टुपुर स्थित यूथ इंटक […]

झारखंड में भी महागठबंधन साथ : डॉ अजय-यूथ इंटक के साथ डॉ अजय कुमार ने राजद, जदयू समेत तमाम पार्टियों के साथ की मीटिंग, टाटा वर्कर्स यूनियन के बीबी सिंह कांग्रेस में शामिल(हैरी-24)जमशेदपुर. झारखंड में भी महागठबंधन साथ रहेगा. यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने कही. वे बिष्टुपुर स्थित यूथ इंटक कार्यालय में महागठबंधन में शामिल दलों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे. यूथ इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय और जिला अध्यक्ष नितेश राज की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर रहे बीबी सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी. डॉ अजय कुमार ने यूथ इंटक, इंटक, कांग्रेस के घटक दलों के अलावा बिहार की तर्ज पर यहां भी महागठबंधन की राजनीति को सक्रिय करने पर जोर दिया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने भी साथ में रहने की घोषणा की. कार्यक्रम में राजद के पुरेंद्र नारायण सिंह, देव प्रकाश देवता, ओमप्रकाश, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खां, कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे, अजय सिंह, सुरेश धारी, जदयू के डॉ पवन पांडेय अमरेंद्र तिवारी, राकेश यादव, सीएसपी सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें