28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गीता भवन मंदिर में विराजे भगवान जगन्नाथ

गीता भवन मंदिर में विराजे भगवान जगन्नाथफ्लैग::: सोनारी स्थित मंदिर में हुई भगवान की प्राण प्रतिष्ठालाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर सोनारी दोमुहानी के कैलाशनगर स्थित गीता भवन मंदिर में विगत 10 दिनों से चल रहा यज्ञानुष्ठान भगवान श्री जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा एवं भोग वितरण के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया. माता मुनीषा देवी के […]

गीता भवन मंदिर में विराजे भगवान जगन्नाथफ्लैग::: सोनारी स्थित मंदिर में हुई भगवान की प्राण प्रतिष्ठालाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर सोनारी दोमुहानी के कैलाशनगर स्थित गीता भवन मंदिर में विगत 10 दिनों से चल रहा यज्ञानुष्ठान भगवान श्री जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा एवं भोग वितरण के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया. माता मुनीषा देवी के सान्निध्य में चले उक्त यज्ञानुष्ठान में शुक्रवार को हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया. इससे पूर्व प्रात: मंडप में पंचांग पूजन के पश्चात मंडपस्थ देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना हुई, जिसके बाद भगवान का 108 औषधियों से अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसके लिए भगवान जगन्नाथ का भव्य शृंगार किया गया एवं उन्हें सुसज्जित रथ पर बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण से वापस आने के बाद उन्हें विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थापित किया गया. यज्ञानुष्ठान संपन्न करा रहे पुरोहितों के दल ने प्राण प्रतिष्ठा की विधि पूरी करायी. इसके बाद यज्ञानुष्ठान के दौरान मानस का पाठ कर रहे 108 ब्राह्मणों को वस्त्रादि प्रदान किये गये एवं उनके लिए ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया. इसके बाद भोग वितरण आरंभ हुआ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें