गोलमुरी : दूरदर्शन कॉलोनी में तोड़फोड़ (हैरी 19) – अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ गोलमुरी थाने में शिकायत- 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, लोगों में रोष संवाददाता, जमशेदपुर गोलमुरी स्थित दूरदर्शन कॉलोनी में शनिवार रात करीब दो बजे असामाजिक तत्वों ने मेन गेट पर लगे विद्युत बल्ब और बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसका विरोध करने निकले कॉलोनीवासियों को गाली देकर फरार हो गये. इस संबंध में दूरदर्शन कॉलोनी के स्टेशन इंजीनियर बीए टेटे ने गोलमुरी थाना में पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. करीब 30 हजार रुपये के सरकारी सामान की क्षति बतायी गयी है. कॉलोनी के पंप ऑपरेटर ओम प्रकाश नारायण ने बताया कि शनिवार रात दो बजे कुछ युवक आये और पत्थर से गेट पर लगी बत्तियां तोड़ने लगे. उसके बाद कॉलोनी का नाम लिखा हुआ बोर्ड तोड़ दिया. उन्होंने गेट पर लगा ताला तोड़ कर कॉलोनी में प्रवेश करने का प्रयास किया. ————————–सहमे हुए हैं कॉलोनी के लोग स्टेशन इंजीनियर बीए टेटे ने बताया कि घटना से कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं. लोगों ने सुरक्षा को लेकर बैठक कर मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने पर विचार किया गया. —————————– पूर्व में घुस चुके हैं चोर श्री टेटे ने बताया कि 2011 में चोर कॉलोनी में घुस गये थे. सुबह का समय होने के कारण चोरी नहीं हो पायी थी. चोरों ने कॉलोनी की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था.
BREAKING NEWS
Advertisement
गोलमुरी : दूरदर्शन कॉलोनी में तोड़फोड़ (हैरी 19)
गोलमुरी : दूरदर्शन कॉलोनी में तोड़फोड़ (हैरी 19) – अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ गोलमुरी थाने में शिकायत- 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, लोगों में रोष संवाददाता, जमशेदपुर गोलमुरी स्थित दूरदर्शन कॉलोनी में शनिवार रात करीब दो बजे असामाजिक तत्वों ने मेन गेट पर लगे विद्युत बल्ब और बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement