28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अखिल भारतीय आदिवासी महिला मोर्चा ने कहा जाहेरथान में महिलाओं को मिले पूजा करने का अधिकार

जमशेदपुर: अखिल भारतीय आदिवासी महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष जोबारानी बास्के ने कहा कि आदिवासी महिलाओं को जाहेरथान में पूजा करने और पूजा का प्रसाद (जाहेर सोडे) ग्रहण करने तथा माझी पुरुषों के साथ विचार- विमर्श में शामिल होने का अधिकार मिलना चाहिए. श्रीमती बास्के रविवार को करनडीह में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही […]

जमशेदपुर: अखिल भारतीय आदिवासी महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष जोबारानी बास्के ने कहा कि आदिवासी महिलाओं को
जाहेरथान में पूजा करने और पूजा का प्रसाद (जाहेर सोडे) ग्रहण करने तथा माझी पुरुषों के साथ विचार- विमर्श में शामिल होने का अधिकार मिलना चाहिए. श्रीमती बास्के रविवार को करनडीह में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं.

उन्होंने कहा कि प्रथा व परंपरा के नाम पर आदिवासी महिलाओं के मौलिक अधिकार छीनना उचित नहीं है़ माझी परगना महाल के जुगसलाई तोरोफ परगना दशमत हांसदा महिलाओं को अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं को अधिकार कैसे मिले, इस संबंध में महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को राजभवन में मिला़ साथ ही 22 से 24 दिसंबर को करनडीह जयपाल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में आने का उन्हें न्योता दिया गया है. संवाददाता सम्मेलन में मोर्चा की केंद्रीय महासचिव माही मार्डी, केंद्रीय उपाध्यक्ष रानी मुर्मू, केंद्रीय सचिव पार्वती हांसदा, केंद्रीय सचिव नामोनी टुडू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष छीता मुर्मू उपस्थित थीं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें