खेत में रखे धान की फसल जलायीकिसान महेश नायक को असामाजिक तत्वों पर शक (फ्लैग)- कुछ दिन पूर्व पशुओं को चराने से रोका था-स्थानीय मुखिया व वार्ड सदस्य से लगायी न्याय की गुहारफोटो 19 जीएमएच 2 (जला हुआ फसल के राख को देखता महेश नायक) गम्हरिया. मुड़िया पंचायत के तिरिलडीह गांव निवासी किसान महेश नायक के खेत में रखे धान की फसल जल कर खाक हो गयी. महेश नायक को शक है कि असामाजिक तत्वों ने उसकी फसल जला दी है. इससे उसे लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. महेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पास की बस्ती के कुछ गाय-बैल उसके खेत में चर रहे थे. उसने बस्ती में जाकर लोगों को पशुओं को बांधकर रखने की बात कही थी. दूसरे दिन सुबह खेत में पहुंचे को देखा कि खेत में एकत्रित की गयी धान की फसल जल कर नष्ट हो गयी है. श्री नायक ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया व वार्ड सदस्य को देते हुए न्याय की गुहार लगायी है.‘ फसल जला देना दु:खद है. बीडीओ से मिलकर पीड़ित किसान को क्षतिपूर्ति प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा : -रंजीत बारिक, वार्ड सदस्य.
BREAKING NEWS
Advertisement
खेत में रखे धान की फसल जलायी
खेत में रखे धान की फसल जलायीकिसान महेश नायक को असामाजिक तत्वों पर शक (फ्लैग)- कुछ दिन पूर्व पशुओं को चराने से रोका था-स्थानीय मुखिया व वार्ड सदस्य से लगायी न्याय की गुहारफोटो 19 जीएमएच 2 (जला हुआ फसल के राख को देखता महेश नायक) गम्हरिया. मुड़िया पंचायत के तिरिलडीह गांव निवासी किसान महेश नायक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement