कोल्हान : नवंबर में 19 लोगों की हुई हत्या तसवीर : 16 सीबीएस-8- डीआइजी ने जारी किया नवंबर का क्राइम रिकॉर्डसंवाददाता, चाईबासाकोल्हान प्रमंडल में नवंबर माह में 19 हत्याएं हुई हैं. इस वर्ष कोल्हान में क्राइम रेट गिरा है. उक्त बातें कोल्हान डीआइजी आरके धान ने बुधवार को पत्रकारों से कही. डीआइजी ने अपने चैंबर में प्रमंडलीय स्तरीय क्राइम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने तीनों जिले के क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी दी. मौके पर पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सरायकेला-खरसावां के एसपी, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आदि उपस्थित थे. पंचायत चुनाव : कम संसाधन में बेहतर काम किया पुलिस ने श्री धान ने कहा कि कम संसाधन के बावजूद कोल्हान की पुलिस ने पंचायत चुनाव में बेहतर काम किया है. घोड़ाबांधा, कुचाई जैस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ. पुलिस ने नक्सलियों की एक नहीं चलने दी. इसका श्रेय जिला पुलिस के एक-एक जवान को जाता है. ——————जमशेदपुर में हुई चार हत्याएंनवंबर में जमशेदपुर में चार हत्याएं हुईं. सभी मामलों का उदभेदन हो गया. वहीं एक डकैती, 12 गृहभेदन, 26 वाहन चोरी, 6 सांप्रदायिक मामला, एक अपरहण, दो बलात्कार, दो दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है.———————–पश्चिमी सिंहभूम में हुई 10 हत्याएंनवंबर में पश्चिमी सिंहभूम में 10 हत्याएं हुई हैं. एक गृहभेदन, तीन वाहन चोरी, सामान्य अपहरण के तीन, बलात्कार के दो और दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए हैं.————सरायकेला में पांच मर्डरनवंबर में सरायकेला-खरसावां में पांच हत्या, एक डकैती, एक लूट, एक गृहभेदन का मामला दर्ज किया गया है.——————पूर्वी सिंहभूम में 121 पर लगा सीसीएपूर्वी सिंहभूम में पहले 100 लोगों पर सीसीए लगाया गया था. अब 21 नये लोगों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव है.———————नये अपराधी हुए चिह्नितपूर्वी सिंहभूम में 62, पश्चिमी सिंहभूम में 41 और सरायकेला में 32 नये अपराधियों को पुलिस ने चिह्नित किया है.
BREAKING NEWS
Advertisement
कोल्हान : नवंबर में 19 लोगों की हुई हत्या
कोल्हान : नवंबर में 19 लोगों की हुई हत्या तसवीर : 16 सीबीएस-8- डीआइजी ने जारी किया नवंबर का क्राइम रिकॉर्डसंवाददाता, चाईबासाकोल्हान प्रमंडल में नवंबर माह में 19 हत्याएं हुई हैं. इस वर्ष कोल्हान में क्राइम रेट गिरा है. उक्त बातें कोल्हान डीआइजी आरके धान ने बुधवार को पत्रकारों से कही. डीआइजी ने अपने चैंबर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement