जमशेदपुरः रास्का (पंडित रघुनाथ मुर्मू एकेडमी ऑफ संताली सिनेमा एंड आर्ट) के निदेशक सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर पांच मई को टाटा ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में सिने अवार्ड-2013 का आयोजन होगा.
अवार्ड समारोह में पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन, दुमका व ओडि़शा के कलाकार शिरकत करेंगे. प्रथम सत्र में पं. रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसमें बतौर मुख्य अतिथि बांग्लादेश संताल बाइसी के अध्यक्ष प्रो. अलबर्ट सोरेन मौजूद रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य अकादमी के संयोजक गंगाधर हांसदा, साहित्यकार जदूमनी बेसरा, रामचंद्र मुर्मू, खेरवाड़ सोरेन, भोगला सोरेन, यशोदा मुर्मू, बोयहा विश्वनाथ टुडू, रामाधन हेंब्रम, शोभानाथ बेसरा, ठाकुरा दास मुर्मू, पीतांबर हांसदा एवं श्याम सी टुडू उपस्थित रहेंगे. गुरुवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री बेसरा ने बताया कि द्वितीय सत्र में बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता सरीखी 16 केटेगरी में पुरस्कार दिये जायेंगे. साथ ही रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी. प्रेस वार्ता में रतन बेसरा, सीआर माझी, पीतांबर हांसदा, कुशल हांसदा, महेश मुर्मू आदि उपस्थित थे.
फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन बनेत्रसूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि संताली फिल्मों की फिल्म इंडस्ट्री विकसित हो सकती