जमशेदपुर: कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक जवाहरलाल सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से जुट जाये. श्री सिन्हा बुधवार को बिरसानगर स्टेडियम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
श्री सिन्हा ने सम्मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी. इस मौके पर दूसरे पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद ने बूथ कमेटी को मजबूत करने पर जोर दिया. साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए टिप्स दिये. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी हैं.
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष रवींद्र झा, अजय सिंह, अशोक चौधरी, राकेश तिवारी,भरत सिंह, सरदार बलदेव सिंह, आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, खगेन महतो, विजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष राम बिलास शर्मा आदि मौजूद थे.
विकास रथ 16 को जमशेदपुर में
युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष परितोष सिंह व छह विधानसभा की टीम ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर बुधवार को कहा कि यूपीए- 2 की उपलब्धियों का विकास रथ 15 नवंबर को जमशेदपुर में आयेगा और 16 नवंबर को मानगो चेपा पुल के पास भव्य रूप से स्वागत किया जायेगा. यह पथ 16 को जमशेदपुर के विभिन्न चौक- चौराहों से होते हुए शहर में भ्रमण करेगा. फिर चाईबासा जायेगा. वहां से रांची रवाना होगा.