जुलूस के साथ भगवान चित्रगुप्त का विसर्जनराम दरबार व शिव-पार्वती की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र (फ्लैग)जमशेदपुर. केंद्रीय श्री चित्रगुप्त समिति की ओर से बाराद्वारी सुपरवाइजर्स फ्लैट क्लब हाउस में आयोजित चित्रगुप्त पूजा उत्सव शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. समिति द्वारा निकाले गये विसर्जन जुलूस में श्रीराम दरबार एवं शिव-पार्वती की झांकी शामिल की गयी. साकची एडीएल हॉल से आरंभ हुआ विसर्जन जुलूस स्वर्णरेखा नदी पहुंचा जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इसमें राजीव, आशीष, अंकित, मंगेश, अंजलि, श्रेया, अभिषेक, किरण, असमिधा, आरती, नीरू सिन्हा, पूनम सिन्हा, नवीन, राजेश आदि का योगदान रहा. जुलूस में सोनारी, कदमा, बागबेड़ा, परसुडीह, टेल्को, राहरगोड़ा, बर्मामाइंस, भालुबासा, विद्यापतिनगर, एग्रिको, बारीडीह, गोविंदपुर आदि स्थानों की चित्रगुप्त समितियों के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की. जुलूस में प्रमोद लाल, अजय श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, सुबोध श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, रामचंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अमर कु श्रीवास्तव, पीके सिन्हा, एनके सन्हा, आरआर सिन्हा, बीबी वर्मा, रतन, संतोष, पंकज, बीएम प्रसाद, मनोज कु सिन्हा, अनिल कुमार, संतोष कुमार, शशि कुमार, मदनलाल वर्मा, हरवंश लाल श्रीवास्तव, केकेएल दास, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार, राजन वर्मा, नवनीत सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, राजकमार श्रीवास्तव, सुजीत अंबष्ट, एके सिन्हा, आरएन वर्मा, टीएन वर्मा, डी कुमार, शंभु दयाल आदि शामिल हुए.
BREAKING NEWS
Advertisement
जुलूस के साथ भगवान चत्रिगुप्त का विसर्जन
जुलूस के साथ भगवान चित्रगुप्त का विसर्जनराम दरबार व शिव-पार्वती की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र (फ्लैग)जमशेदपुर. केंद्रीय श्री चित्रगुप्त समिति की ओर से बाराद्वारी सुपरवाइजर्स फ्लैट क्लब हाउस में आयोजित चित्रगुप्त पूजा उत्सव शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. समिति द्वारा निकाले गये विसर्जन जुलूस में श्रीराम दरबार एवं शिव-पार्वती की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement