27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा महानगर आज चलायेगा छठ घाटों पर सफाई अभियान

भाजपा महानगर आज चलायेगा छठ घाटाें पर सफाई अभियान जमशेदपुर. भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साेमवार काे शहर के विभन्नि छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया जायेगा. भाजपा प्रवक्ता अनिल मोदी ने बताया की आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए जिलाध्यक्ष नंद जी प्रसाद के नेतृत्व में सोनारी दोमुहानी बारीडीह बस्ती नोका घाट […]

भाजपा महानगर आज चलायेगा छठ घाटाें पर सफाई अभियान जमशेदपुर. भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साेमवार काे शहर के विभन्नि छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया जायेगा. भाजपा प्रवक्ता अनिल मोदी ने बताया की आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए जिलाध्यक्ष नंद जी प्रसाद के नेतृत्व में सोनारी दोमुहानी बारीडीह बस्ती नोका घाट ,जुगसलाई स्थित शिव घाट ,बागबेड़ा के बड़ौदा घाट में जिला प्रशासन के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जायेगा. दाेमुहानी घाट पर मंत्री सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो, कमल किशोर, मुकुल मिश्रा, चितरंजन वर्मा, तपन कर्मकार, जुगसलाई में सतीश सिंह, अनिल मोदी, विमल जालान, रीता मिश्रा, बारीडीह नोका घाट में चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, मिथिलेश सिंह यादव, काजू सांडिल, बागबेड़ा में राम सिंह मुंडा, रमेश हांसदा, उत्तम भगत, राजपति देवी, विजय सिंह, सुबोध झा, संजीव कुमार उपस्थित रहेंगे. संबंधित मंडलाें में मंडलाध्यक्ष सफाई अभियान का नेतृत्व करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें