कोल्हान के सभी चैंबर्स की बैठक 31 को फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले होगी बैठक (फ्लैग)जमशेदपुर. शनिवार 31 अक्तूबर को फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैंबर ऑन व्हील्स के माध्यम से कोल्हान के सभी चैंबरों के साथ एक बैठक होगी. यह जानकारी फेडरेशन के व्यापार व वाणिज्य-उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने दी. उन्होंने बताया कि फेडरेशन झारखंड ऑफ चैंबर, झारखंड के सभी चैंबरों का प्रतिनिधित्व करता है. इसी संदर्भ में खूंटी चैंबर ऑफ काॅमर्स, चाईबासा चैंबर आॅफ काॅमर्स एवं सिंहभूम चैंबर के साथ बैठक किया जा रहा है. खूंटी चैंबर के साथ सुबह 9 से 11 तक, चाईबासा चैंबर के साथ दोपहर 2 से 4 बजे एवं सिंहभूम चैंबर के साथ शाम 6.30 से 8.00 बजे तक सिंहभूम चैंबर के स्थानीय सभागार में आयोजित की जायेगी. इस बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष पवन शर्मा अपनी टीम के साथ भाग लेंगे. उन्हाेंने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं वाणिज्य कर अधिवक्ताओं से अनुरोध किया है कि व्यापार, उद्योग एवं वाणिज्यिक समस्याओं एवं सुझाव को 30 अक्तूबर तक सिंहभूम चेंबर कार्यालय में प्रेषित करें.
Advertisement
कोल्हान के सभी चैंबर्स की बैठक 31 को
कोल्हान के सभी चैंबर्स की बैठक 31 को फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के बैनर तले होगी बैठक (फ्लैग)जमशेदपुर. शनिवार 31 अक्तूबर को फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैंबर ऑन व्हील्स के माध्यम से कोल्हान के सभी चैंबरों के साथ एक बैठक होगी. यह जानकारी फेडरेशन के व्यापार व […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement