दीपावली-धनतेरस से पहले खरीदारी का महामुहूर्त फ्लैग : 2-3 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योगलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरइस वर्ष दीपावली व धनतेरस से करीब एक सप्ताह पूर्व ही खरीदारी के लिए महामुहूर्त का शुभ संयोग प्राप्त हो रहा है. 9 व 11 अक्तूबर को क्रमश: धनतेरस और दीपावली है. इससे पूर्व 2 व 3 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि का शुभ संयोग बन रहा है. आचार्य एके मिश्र के अनुसार यह संयोग खरीदारी के लिए शुभ व स्थायी फलदायी है. उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र सर्वोत्तम नक्षत्र है. दीपावली व धनतेरस की अधिकांश खरीदारी इसी नक्षत्र में होती है. इस नक्षत्र के दौरान चल, अचल संपत्ति, वाहन, मशीन, मकान आदि की खरीदारी स्थायी फलदायी होती है. 2 नवंबर को सोमवार है. इस दिन शाम 4.27 बजे पुष्य नक्षत्र आरंभ हो रहा है, जो अगले दिन 3 नवंबर की शाम 5:53 बजे तक रहेगा. इस तरह सोम पुष्य व मंगल पुष्य का संयोग तो बन ही रहा है. मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह शुक्र व मंगल, कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. इस तरह मंगल पुष्य के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है, जो खरीदारी के लिए स्थायी फल देने वाला है.——————————–कब क्या खरीदेंसोम पुष्य (2 नवंबर)सोना, चांदी, हीरा, पन्ना व अन्य रत्न, वाहन, मकान, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री (अग्नि से संबंधित वस्तुओं को छोड़कर)मंगल पुष्य (3 नवंबर)सोना, चांदी, जमीन, वाहन, आयरन, ओवन, स्टोव समेत अन्य इलेक्ट्रिकल सामग्री, सावधि जमा पत्र, शेयर ————————–खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्तदो नवंबर (सोमवार)शाम 5:06 से 6:42 बजे तक, रात 9:53 से 11:29 बजे तकतीन नवंबर (मंगलवार)सुबह 8.40 से दोपहर 12:53 बजे तक, दोपहर 2:17 से 3:41 बजे तकसर्वोत्तम मुहूर्त : सुबह 11:06 से 11:51 बजे तक
BREAKING NEWS
Advertisement
दीपावली-धनतेरस से पहले खरीदारी का महामुहूर्त
दीपावली-धनतेरस से पहले खरीदारी का महामुहूर्त फ्लैग : 2-3 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योगलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरइस वर्ष दीपावली व धनतेरस से करीब एक सप्ताह पूर्व ही खरीदारी के लिए महामुहूर्त का शुभ संयोग प्राप्त हो रहा है. 9 व 11 अक्तूबर को क्रमश: धनतेरस और दीपावली है. इससे पूर्व 2 व […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement