बेल्डीह कालीबाड़ी : गुरुवार को हुआ प्रतिमा विसर्जनवरीय संवाददाता, जमशेदपुरशहर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा जहां शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, वहीं तिथि को ध्यान में रखते हुए बेल्डीह कालीबाड़ी में भारतीय युग वशिष्ट ब्रह्मानंद संघ द्वारा स्थापित प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार की शाम कर दिया गया. सुबह सिंदूर खेला के पश्चात संध्या करीब 5:00 बजे कपाली घाट पर प्रतिमा विसर्जन किया गया. इसमें संघ के अध्यक्ष कृपा बिंदु भट्टाचार्जी, उपाध्यक्ष मोनू बिंदु भट्टाचार्य, एनआरके नायर समेत संघ के अनेक सदस्य व श्रद्धालु विसर्जन जुलूस में शामिल हुए.————————————-श्रीश्री दुर्गापूजा-रामनवमी केंद्रीय सेवा समिति ने लगाया शिविरविसर्जन के अवसर पर श्रीश्री दुर्गापूजा-रामनवमी केंद्रीय सेवा समिति की ओर से मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर शिविर लगाया गया. शिविर में समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था की गयी थी. शिविर में श्याम शर्मा, मदन मोहन सिंह, एम चंद्रशेखर राव, यमुना तिवारी, महेश प्रसाद, नितेश ओझा, जितेंद्र सिंह, मुकेश राय, मंजीत आनंद, बिंदु सिंह, देवनाथ शर्मा, माया निगम, गुरमेज सिंह, कमलेश्वरी मंडल, श्याम बिहारी ठाकुर, अशोक सिंह, अनिल प्रकाश, ललिता देवी, अजीत सिंह, सुनील पति त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया.
BREAKING NEWS
Advertisement
बेल्डीह कालीबाड़ी : गुरुवार को हुआ प्रतिमा विसर्जन
बेल्डीह कालीबाड़ी : गुरुवार को हुआ प्रतिमा विसर्जनवरीय संवाददाता, जमशेदपुरशहर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा जहां शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, वहीं तिथि को ध्यान में रखते हुए बेल्डीह कालीबाड़ी में भारतीय युग वशिष्ट ब्रह्मानंद संघ द्वारा स्थापित प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार की शाम कर दिया गया. सुबह सिंदूर खेला […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement