Advertisement
कॉलेज-छात्र हित में काम करने की शपथ ली
जमशेदपुर:कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें संबंधित कॉलेज में छात्र संघ के नव निर्वाचित पदधारियों को कॉलेज, छात्र व देश हित में काम करने की शपथ दिलायी गयी. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज. कॉलेज की निर्वाची पदाधिकारी डॉ पूर्णिमा कुमार ने अध्यक्ष परमजीत कौर, उपाध्यक्ष अविनाश कौर, […]
जमशेदपुर:कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें संबंधित कॉलेज में छात्र संघ के नव निर्वाचित पदधारियों को कॉलेज, छात्र व देश हित में काम करने की शपथ दिलायी गयी.
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज. कॉलेज की निर्वाची पदाधिकारी डॉ पूर्णिमा कुमार ने अध्यक्ष परमजीत कौर, उपाध्यक्ष अविनाश कौर, सचिव अल्प्रिया वर्णवाल, संयुक्त सचिव अमृता कुमारी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अपराजिता आर्या को शपथ दिलायी. मौके पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ सुजाता सिन्हा उपस्थित थीं.
द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ उषा शुक्ल ने अध्यक्ष श्वेता कुमारी, उपाध्यक्ष स्नेहा कुमारी, सचिव प्रियंका कुमारी, संयुक्त सचिव रुखसार परवीन, उप सचिव रुखासार बानो व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनामिका सिंह को शपथ दिलायी.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ एसएस रजी ने अध्यक्ष भीमसेन मुर्मू, उपाध्यक्ष वैद्यनाथ हांसदा, सचिव चंद्रभूषण कुमार, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार, उप सचिव अंकित कुमार व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह को शपथ दिलायी.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या सह निर्वाची पदाधिकारी प्रो जितेंद्र कुमार ने अध्यक्ष प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष महेश दास, सचिव अनुराग पांडेय, संयुक्त सचिव नेहा शर्मा, उप सचिव किरणदीप सिंह व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुशील तिवारी को शपथ दिलायी.
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ डीपी शुक्ल ने अध्यक्ष हेमंत पाठक, उपाध्यक्ष विपिन मंडल, सचिव गणेश गोराई व विवि प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार को शपथ दिलायी.
एबीएम कॉलेज. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ एसबी तिवारी ने अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे, उपाध्यक्ष अमृता कुमारी, सचिव अपूर्वा कुमारी, संयुक्त सचिव बादल ठाकुर, उप सचिव पिंकी कुमारी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शंकर कुमार को शपथ दिलायी.
एलबीएसएम कॉलेज. कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने अध्यक्ष निर्मल किस्कू, उपाध्यक्ष पायो मार्डी, सचिव अजय देवगम, संयुक्त सचिव सुशीला मार्डी, उप सचिव गोपाल हांसदा व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागेन बेसरा को शपथ दिलायी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement