28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सत्तन जी के निधन पर भोजपुरी साहित्यकारों ने जताया शेाक

जमशेदपुर. जमशेदपुर के भोजपुरी साहित्यकारों ने भोजपुरी के यशस्वी कवि-गीतकार सत्यनारायण मिश्र ‘सत्तन’ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. ज्ञात हो कि गोरखपुर वासी श्री सत्तन का विगत 19 जुलाई को एक साहित्यिक कार्यक्रम में काव्य पाठ करने के उपरांत हृदयाघात के कारण निधन हो गया. 70 वर्षीय सत्तन जी भोजपुरी संगम गोरखपुर […]

जमशेदपुर. जमशेदपुर के भोजपुरी साहित्यकारों ने भोजपुरी के यशस्वी कवि-गीतकार सत्यनारायण मिश्र ‘सत्तन’ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. ज्ञात हो कि गोरखपुर वासी श्री सत्तन का विगत 19 जुलाई को एक साहित्यिक कार्यक्रम में काव्य पाठ करने के उपरांत हृदयाघात के कारण निधन हो गया. 70 वर्षीय सत्तन जी भोजपुरी संगम गोरखपुर के मुख्य कर्ता-धर्ता एवं संस्था द्वारा आयोजित मासिक गोष्ठी ‘बइठकी’ के प्राण थे. उनके आकस्मिक निधन पर डॉ बच्चन पाठक सलिल, अरविंद विद्रोही, अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, कन्हैया सिंह सदय, सरोज कुमार सिंह मधुप, मनोकामना सिंह अजय, गंगा प्रसाद अरुण आदि साहित्यकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें