फोटो ::: ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में राज्यपालरायरंगपुर. झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में पदभार लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू के पहली बार रथयात्रा उत्सव में रायरंगपुर आगमन पर शहरवासियों में काफी उत्साह देखा गया. सबसे पहले 1:30 बजे कंजरिया कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय पहुंची. यहां गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान आयोजित सभा में राष्ट्रगान के बाद ब्रह्मकुमारियों के बीच भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि अपने जीवन में पति के बाद अपने दोनों पुत्रों को खोने से वे पूरी तरह से टूट चुकी थीं. ऐसे में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय ने उन्हें जीने की राह दी. यहां से निकलने के बाद राज्यपाल रायरंगपुर के खाइदापोषी स्थित अपने निजी आवास गयीं, जहां उन्हें बधाइयां देने वालों की भारी भीड़ उमड़ी. शाम करीब 5:30 बजे वे श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में सम्मिलित हुईं. इसके बाद वे अपने आवास लौट आयीं. राज्यपाल सोमवार को नगरपालिका व वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगी.
Advertisement
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय ने दी जीने की राह : राज्यपाल
फोटो ::: ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में राज्यपालरायरंगपुर. झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में पदभार लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू के पहली बार रथयात्रा उत्सव में रायरंगपुर आगमन पर शहरवासियों में काफी उत्साह देखा गया. सबसे पहले 1:30 बजे कंजरिया कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय पहुंची. यहां […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement