संवाददाता. जमशेदपुरअखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा वीरांगना की कोल्हान कमेटी द्वारा सरायकेला की राजनगर मंडल इकाई का गठन किया गया. रविवार को ईचा राजकीय उच्च विद्यालय में कोल्हान वीरांगना की अध्यक्ष माधुरी सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय महिला प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड वीरांगना की वरिष्ठ संरक्षक और बाबू वीर कुंवर सिंह की परपोती रेणु सिंह तथा वीरांगना की राष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह उपस्थित थी. आयोजन में वीरांगना की प्रदेश प्रतिनिधि रंजीता सिंह और सुजाता आदित्यदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी चुनाव किया गया. ईचा की वीणा सिंहदेव को सर्वसम्मति से क्षत्रिय वीरांगना की सरायकेला जिला कमेटी की उपाध्यक्ष, भारती सिंहदेव को जिला कमेटी का सहायक सचिव तथा नमिता सिंहदेव और रीता सिंहदेव को जिला कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया. क्षत्रिय वीरांगना राजनगर मंडल कमेटी सरस्वती सिंहदेव को वीरांगना राजनगर मंडल का अध्यक्ष और संध्या सिंहदेव को उपाध्यक्ष चुना गया है. सरस्वती सिंह को महासचिव, ज्योत्सना सिंहदेव को सहायक सचिव तथा मंजू सिंह देव को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया है. इसके अलावा सुमाधुरी सिंहदेव, लतिका सिंहदेव, नारायणी सिंहदेव, माया सिंहदेव, पल्लवी सिंहदेव को राजनगर मंडल कार्यकारिणी समिति का सदस्य चुना गया है.
Advertisement
कोल्हान वीरांगना की राजनगर इकाई का गठन(फोटो वीमेंस वीरांगना)
संवाददाता. जमशेदपुरअखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा वीरांगना की कोल्हान कमेटी द्वारा सरायकेला की राजनगर मंडल इकाई का गठन किया गया. रविवार को ईचा राजकीय उच्च विद्यालय में कोल्हान वीरांगना की अध्यक्ष माधुरी सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय महिला प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड वीरांगना की वरिष्ठ संरक्षक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement