27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा बिष्टुपुर क्षेत्र

(फोटो हैरी की होगी)फ्लैग ::: आंध्रभक्त श्रीराम मंदिर में 46वां ब्रह्मोत्सव आरंभविश्वकसेन वाहन से नगर भ्रमण को निकले भगवानदक्षिण भारतीय रीति से 12 दिन चलेगा यज्ञानुष्ठानलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरबिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् में शुक्रवार को नित्य कटला पूजा के साथ भगवान बालाजी का 46वां ब्रह्मोत्सव धूमधाम के साथ आरंभ हो गया. 12 दिवसीय […]

(फोटो हैरी की होगी)फ्लैग ::: आंध्रभक्त श्रीराम मंदिर में 46वां ब्रह्मोत्सव आरंभविश्वकसेन वाहन से नगर भ्रमण को निकले भगवानदक्षिण भारतीय रीति से 12 दिन चलेगा यज्ञानुष्ठानलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरबिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् में शुक्रवार को नित्य कटला पूजा के साथ भगवान बालाजी का 46वां ब्रह्मोत्सव धूमधाम के साथ आरंभ हो गया. 12 दिवसीय उक्त यज्ञानुष्ठान के तहत आज प्रात: 6:00 बजे नित्य कटला पूजा आरंभ हुई, जिसमें तिरुपति से आये पुरोहितों द्वारा उच्चरित वैदिक मंत्रों से पूरा राम मंदिर क्षेत्र पावन हो उठा. नित्य कटला पूजा के पश्चात प्रात: 8:30 बजे से अभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान बालाजी का गंगाजल, फल के रस, दूध, दही, मधु एवं सुगंधित द्रवों से अभिषेक किया गया. पुरोहितों ने नित्य कटला पूजा के पश्चात विश्वक सेन पूजा संपन्न करायी, जिसके बाद आंध्र विधि से मृद् संग्रहणम् एवं अंकुरार्पण की विधि संपन्न करायी गयी तथा 46वें ब्रह्मोत्सव के लिए ध्वज पद की पूजा कर प्रतिष्ठा की गयी. संध्या 6:30 बजे सुसज्जित विश्वक सेन वाहन पर भगवान बालाजी नगर भ्रमण पर निकले तथा नगर भ्रमण से वापस लौटने के पश्चात भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. उक्त अनुष्ठान में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सीएच शंकर राव एवं प्रभारी महासचिव एन नरसिंह राव के अलावा आरके मूर्ति, बीबी अप्पाराव, के ईश्वर राव, डी भास्कर राव, आइ श्रीनिवास, पीएल राव, बीआरसी राव, वाइए रामाराव, राजेश, मनमद राव, एम चंद्रशेखर राव, नाग भूषण राव, लक्ष्मण राव आदि सहित भारी संख्या में अन्य श्रद्धालुओं ने शिरकत की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें