27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

19 को दिल्ली में कांग्रेस की किसान रैली (फोटो उमा शंकर दुबे)

जिलाध्यक्ष विजय खां ने प्रेस वार्ता में दी जानकारीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरकांग्रेस पार्टी 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान रैली आयोजित करेगी. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत देशभर के कांग्रेसी शामिल होंगे. झारखंड से जा रही रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार […]

जिलाध्यक्ष विजय खां ने प्रेस वार्ता में दी जानकारीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरकांग्रेस पार्टी 19 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान रैली आयोजित करेगी. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत देशभर के कांग्रेसी शामिल होंगे. झारखंड से जा रही रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार संयुक्त रूप से करेंगे. रैली में जमशेदपुर समेत झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसी ट्रेन से दिल्ली जायेंगे. इसके लिए टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में दो बोगियों को आरक्षित किया गया है. यह जानकारी रविवार को जिलाध्यक्ष विजय खां ने तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन में दी. खां ने बताया कि रैली के माध्यम से किसानों के हक की मांग की जायेगी. बेमौसम आंधी पानी से हुए फसलों के नुकसान की भरपायी, ऋण माफी, भूमि अधिग्रहण में किसानों से सहमति लेने समेत कई मांगों को उठाया जायेगा.पहली मई को मजदूर दिवस व कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष खां ने बताया कि पहली मई को मजदूर दिवस व कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. कार्यक्रम सिदगोड़ा गडढ़ा मैदान में शाम पांच बजे से होगा. इसमें कांग्रेस से जुड़े सभी दलों व मजदूर संगठनों को आमंत्रित किया गया है. प्रेस वार्ता में आनंद बिहारी दुबे, एलबी सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, आनंदमय पात्रो, अवधेश सिंह, ब्रजभूषण पांडेय, जय प्रकाश शर्मा, प्रिंस सिंह, सुरेंद्र सिंह, परविंदर सिंह व सुरेशधारी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें