28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आदर्श सेवा संस्थान, सोनारी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (हैरी की तसवीर आ सकती है)

हंडी फोड़ में सुमन ने मारी बाजी लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर आदर्श सेवा संस्थान, सोनारी की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह जिला स्तरीय महिला मंडल बैठक आयोजित हुई. इसमें संगठन की 23 संचालन बस्तियों से सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. मौके पर महिला जागरुकता और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया. […]

हंडी फोड़ में सुमन ने मारी बाजी लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर आदर्श सेवा संस्थान, सोनारी की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह जिला स्तरीय महिला मंडल बैठक आयोजित हुई. इसमें संगठन की 23 संचालन बस्तियों से सौ से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. मौके पर महिला जागरुकता और सशक्तीकरण पर जोर दिया गया. उषा महतो ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान खेल प्रतियोगिता भी हुई. पुरस्कृत हुए विजेता सोनारी आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर सुमित्रा ने खेल प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का संचालन उषा महतो ने किया. जूली राउत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. मौके पर संस्थान की अध्यक्ष किरण चावला, सचिव प्रभा जायसवाल, पद्मा रामानाथन, सुमित्रा पडि़या, रवींद्रनाथ चौबे आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना घोष, महावीर महतो, सुषमा साहू, लखी प्रमाणिक, मनोज घोष, लखी दास और महेश्वर ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभायी.प्रतियोगिताओं के विजेताहंडी फोड़ : सुमन शर्मा, बिरसा बस्तीउल्टी दौड़ प्रथम – कमला, शिवमुनि बस्तीद्वितीय – मिनी गोप, बच्चा सिंह बस्ती, तृतीय – हीरा गोप, बच्चा सिंह बस्तीबॉल बैलेंस : रीना देवी व रिंकू देवी, जाहिरा बस्ती

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें