28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिला के बिना परिवार चलना संभव नहीं: प्रखंड प्रमुख

फोटोआरजेएन 1 – दीप प्रज्वलित करते प्रमुख.आरजेएन 2 – उपस्थित सहिया एवं एएनएम.प्रतिनिधि, राजनगरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू उपस्थित थी. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुमन मुर्मू ने मोमबत्ती जला कर की. संबोधित […]

फोटोआरजेएन 1 – दीप प्रज्वलित करते प्रमुख.आरजेएन 2 – उपस्थित सहिया एवं एएनएम.प्रतिनिधि, राजनगरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू उपस्थित थी. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुमन मुर्मू ने मोमबत्ती जला कर की. संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख सुमन मुर्मू ने कहा कि महिला के बिना परिवार चलाना संभव नहीं है. परिवार में महिला का शिक्षित होना जरूरी है. महिला के शिक्षित होते ही उस परिवार में बच्चे भी शिक्षित होंगे. बच्चों को पहली शिक्षा परिवार से ही मिलती है. उन्होंने कहा कि महिला को शिक्षित करने के लिए जागरूकता की जरूरत है. स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन सोरेन ने कहा कि महिला दिवस मनाने के साथ ही तीन दिवसीय महिलाओं के लिए जांच शिविर की शुरुआत हो गयी है,जो मंगलवार तक चलेगा. इस जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं की दिक्कतों की जांच की जायेगी. धात्री माताओं को प्रसव के बाद होने वाली दिक्कतों की भी जांच की जायेगी. किशोरी महिलाओं के लिए भी जांच की जायेगी तथा आयरन की गोली भी दी जायेगी. महिला दिवस के अवसर पर भालूबासा गांव की सहिया अनिता महतो को अच्छे सहिया के रूप में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से भोतन मार्डी, दानगी हांसदा समेत कई एएनएम व सहिया उपस्थित थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें