28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में लगेंगे छह सौ कर्मचारी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरटाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में छह सौ कर्मचारी लगेंगे. शनिवार को चुनाव कार्य में लगने वाले छह सौ कर्मचारियों का रैंडम चयन किया गया. सभी को चार मार्च को माइकल जॉन प्रेक्षागृह में मतदान कार्य की ट्रेनिंग दी जायेगी. प्रत्येक बूथ पर दो कर्मचारी के हिसाब से 166 बूथों के लिए 332 कर्मचारी […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरटाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में छह सौ कर्मचारी लगेंगे. शनिवार को चुनाव कार्य में लगने वाले छह सौ कर्मचारियों का रैंडम चयन किया गया. सभी को चार मार्च को माइकल जॉन प्रेक्षागृह में मतदान कार्य की ट्रेनिंग दी जायेगी. प्रत्येक बूथ पर दो कर्मचारी के हिसाब से 166 बूथों के लिए 332 कर्मचारी लगेंगे. इसके अतिरिक्त रिजर्व मिला कर छह सौ कर्मचारियों का चयन किया गया है. मतदान बैलेट बॉक्स से कराये जायेंगे. मतगणना के लिए अलग से कर्मचारियों का चयन होगा.एडीसी-एसडीओ ने किया बूथों का निरीक्षणयूनियन चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी एडीसी सुनील कुमार एवं एसडीओ प्रेमरंजन ने शनिवार को बूथ बनाये जा रहे स्थलों का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया.आठ को रिपोर्ट करेंगे मतदान कर्मीयूनियन चुनाव कार्य में लगाये जाने वाले मतदानकर्मियों को 8 मार्च को मतदान सामग्री दी जायेगी. सामग्री लेने के लिए तय स्थान पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें