28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का हुआ अभिषेक उमा 1

नामदा बस्ती में हुआ आयोजनजमशेदपुर : नामदा बस्ती के नामदा सेंटर के पास आयोजित विशाल महायज्ञ में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया. इससे पूर्व आज अनुष्ठानों की शुरुआत प्रात: जल यात्रा के साथ हुई जिसमें श्रद्धालु महिलाएं सोनारी दोमुहानी से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचीं. इसके पश्चात महिलाओं के मंगल गान के […]

नामदा बस्ती में हुआ आयोजनजमशेदपुर : नामदा बस्ती के नामदा सेंटर के पास आयोजित विशाल महायज्ञ में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया. इससे पूर्व आज अनुष्ठानों की शुरुआत प्रात: जल यात्रा के साथ हुई जिसमें श्रद्धालु महिलाएं सोनारी दोमुहानी से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचीं. इसके पश्चात महिलाओं के मंगल गान के बीच पार्थिव पूजन का अनुष्ठान आरंभ हुआ. संध्या समय सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के अभिषेक के पश्चात हवन एवं आरती की गयी. अंत में रात्रि 7:30 बजे से भोग वितरण आरंभ हुआ. रात्रि 10:00 बजे से दुगोला रामायण का आयोजन किया गया जिसमें बलिया के ब्यास बुलेट तिवारी एवं छपरा से आये ब्यास राजकुमार ठाकुर की मंडलियों ने अपने लोक गायन से लोगों का मनोरंजन किया. नवीन सिंह एवं चिंटू सिंह के नेतृत्व में आयोजित उक्त यज्ञानुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं तथा अन्य लोगों ने शिरकत की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें