संत निरंकारी मंडल कर रहा है आयोजनजमशेदपुर : संत निरंकारी मंडल की ओर से साकची आमबगान में लगी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंडल की ओर से श्री दास को दुपट्टा एवं संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगे भी यह अभियान जारी रखने के लिए प्रेरित किया. प्रदर्शनी में संस्था, अध्यात्म के संबंध में उसके विचारों तथा मनुष्यता एवं उसके उत्थान से संबंधित प्रदर्श रखे गये हैं, जिनका लोग अवलोकन कर रहे हैं. उद्घाटन समारोह में संस्था के जोनल पदाधिकारी एके सूद, दिल्ली से पधारे कुलदीप सिंह, सीपी जगलानी, शिवशंकर तिवारी, देवनाथ प्रसाद, आरवी सिंह (रांची) आदि संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.साध्वी ऋतंभरा के प्रवचन की तैयारियों की समीक्षा की दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज सिदगोड़ा में प्रस्तावित साध्वी ऋतंभरा के प्रवचन की तैयारियों की समीक्षा भी की. आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में श्री दास ने आयोजन के विभिन्न पहलुओं एवं उनसे संबंधित तैयारियों की जानकारी लेने के साथ ही उनकी समीक्षा भी की.
BREAKING NEWS
Advertisement
मुख्यमंत्री ने आमबगान में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
संत निरंकारी मंडल कर रहा है आयोजनजमशेदपुर : संत निरंकारी मंडल की ओर से साकची आमबगान में लगी प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंडल की ओर से श्री दास को दुपट्टा एवं संस्था द्वारा प्रकाशित पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संस्था द्वारा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement