फ्लैग़ रांची में आयोजित बाल समागम में बढ़ाया शहर का मानसरजामदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की हैं छात्राफोटो संदीप 1 नाम से है संवाददाता, जमशेदपुर सरजामदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दो छात्राओं ने राज्य स्तर पर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है. स्कूल की छात्रा बाहा हांसदा और विद्या कुमारी शर्मा को पिछले दिनों रांची में हुए बाल समागम में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. बाहा हांसदा को चित्रांकन में, जबकि विद्या को ऑन स्पॉट भाषण प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत किया गया. शहर लौटने पर जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह और जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह ने दोनों छात्राओं को पुरस्कृत किया और मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर 1 के बीइइओ प्रवीण सिन्हा, जमशेदपुर 2 के बीइइओ संजय कुमार सिंह, सीआरपी बापी प्रधान, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी, कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश, राम नारायण सिंह, अमरेंद्र सोरेन, मुनी हेंब्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
BREAKING NEWS
Advertisement
बाहा हांसदा व विद्या शर्मा को पुरस्कार
फ्लैग़ रांची में आयोजित बाल समागम में बढ़ाया शहर का मानसरजामदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की हैं छात्राफोटो संदीप 1 नाम से है संवाददाता, जमशेदपुर सरजामदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दो छात्राओं ने राज्य स्तर पर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है. स्कूल की छात्रा बाहा हांसदा और विद्या कुमारी शर्मा को पिछले दिनों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement