धातकीडीह में दो घर से 3.50 क्विंटल प्रतिबंधित मांस जब्त, संचालक फरार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :27 Aug 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन

धातकीडीह कसाई बस्ती में दो घर से प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही थी. इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने मो. गामा और मो. जावेद के घर में छापेमारी की. घर के अंदर गोदाम में छापामारी करने पर पुलिस ने मो. जावेद के गोदाम से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
धातकीडीह कसाई बस्ती में दो घर से प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही थी. इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने मो. गामा और मो. जावेद के घर में छापेमारी की. घर के अंदर गोदाम में छापामारी करने पर पुलिस ने मो. जावेद के गोदाम से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया. इसके साथ ही तराजू भी जब्त किया. वही. मो. गामा के घर में छापेमारी कर पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस जब्त किया. छापामारी के दौरान दोनों घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस को देख मो. जावेद और मो. गामा फरार हो गया. पुलिस जब्त किये गये प्रतिबंधित मांस को टेंपो में लोड कर थाना ले गयी. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि मो. जावेद और मो. गामा द्वारा प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है. छापामारी में कुल 3.50 क्विंटल प्रतिबंधित मांस जब्त किया गया है. दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. मालूम हो कि पूर्व में भी धातकीडीह कसाई बस्ती में पुलिस ने छापामारी कर कई पशु को मुक्त कराया था. इसके अलावा प्रतिबंधित मांस भी बरामद की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




