21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अरणिमंथन, अग्निस्थापन, पंचावरुणि के साथ हवन प्रारंभ (फोटो : मनमोहन)

-शीतला मंदिर में श्रीश्री मां काली काशी विश्वनाथ स्फटीकेश्वर महादेव का वार्षिक महोत्सव (फ्लैगवरीय संवाददाता, जमशेदपुरसाकची स्थित श्रीश्री शीतला मंदिर में आयोजित महोत्सव में शुक्रवार को मंडप (यज्ञशाला) में विराजमान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गयी. मुख्यत: अरणिमंथन, अग्निस्थापन व पंचवारूणि विशेष अनुष्ठान रहा. मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा रूद्राभिषेक, स्फटीकेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक, मां काली […]

-शीतला मंदिर में श्रीश्री मां काली काशी विश्वनाथ स्फटीकेश्वर महादेव का वार्षिक महोत्सव (फ्लैगवरीय संवाददाता, जमशेदपुरसाकची स्थित श्रीश्री शीतला मंदिर में आयोजित महोत्सव में शुक्रवार को मंडप (यज्ञशाला) में विराजमान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गयी. मुख्यत: अरणिमंथन, अग्निस्थापन व पंचवारूणि विशेष अनुष्ठान रहा. मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा रूद्राभिषेक, स्फटीकेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक, मां काली का अभिषेक किया गया. तत्पश्चात हवन प्रारंभ हुआ. महोत्सव के दौरान श्रीश्री देवी भागवत पारायण व मानस परायण पाठ के श्लोकों से क्षेत्र गुंजायमान रहा. महोत्सव में ट्रस्टी ओमप्रकाश भगत, अशोक भगत, अजय भगत, नीलम देवी समेत सभी सदस्य व स्थानीय श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं. मंदिर के पुजारी पंडित कामेश्वर पांडेय, रामराज पांडेय, धनजी पांडेय, अशोक पांडेय, अजय तिवारी, विमलेंदु ठाकुर व विनोद पांडेय द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराये जा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें